शाहबाद: वाजिद खेल फायरिंग कांड मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोतवाली के मोहल्ला वाजिद खेल में सोमवार को खराब मीट देने से उपजे विवाद में हुई फायरिंग की घटना में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला महमंद निवासी अल्तमश पुत्र रिजवान रविवार को मोहल्ले में ही मीट लेने गया था। खराब मीट को लेकर दुकानदार और उसमे विवाद हुआ था। विवाद में फायरिंग हुई थी।