शाहबाद: दिलेर गंज स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ पर होली मिलन समारोह में पहुंची उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, किया गया सम्मानित
मां कात्यायनी शक्तिपीठ पर आयोजित होली मिलन समारोह में शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस मौके पर मां कात्यायनी शक्तिपीठ के सेवादारों ने उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।