शाहबाद: खुलकीपुर के व्यक्ति को दबंगों ने ईंटों से हमला कर किया घायल, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुलकीपुर निवासी श्यामा चरण के साथ गांव के सुमित, सोमवीर और राजेंद्र ने शराब पीकर गाली गलौज की। श्यामा चरण जब दबंगों के घर शिकायत करने गया तो दबंगों ने ईंटों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस पर प्रार्थना पत्र देने के बाद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।