शाहबाद: गैंगस्टर का दस हजार इनामियां आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोतवाली पुलिस ने 2023 के गैंगस्टर का दस हजार के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 434/2023 गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक की ओर से उस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।