शाहबाद: खत्ता जमाल खां मोहल्ले में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने ₹55,000 नकदी सहित ₹2.5 लाख के जेवर किए चोरी
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्ता जमाल खां में बीती रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर ₹55,000 नकदी सहित ₹2.5 लाख के जेवर चोरी किए। पीड़ित परिवार शाहजहांपुर गया था, पड़ोसियों की सूचना पर वापस आने के बाद उसने घर से चोरी हुए सामान की जानकारी ली। घटना की पुलिस को लिखित तहरीर दे दी गई है।