लाडपुरा: राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज कोटा में अपने इंद्रा विहार कॉलोनी स्थित आवास पर की जनसुनवाई
Ladpura, Kota | Feb 26, 2025 राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर आज बुधवार 12 बजे अपने आवास इंद्रा विहार पर आमजन की जनसुनवाई कर लोगो की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उन्हें हल करने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री के आवास पर सुबह से अपनी समस्याओं को लेकर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। ऊर्जा मंत्री के पास दीगोद सिमलीया सांगोद व कोटा शहर से लोग अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन दिया।