लाडपुरा: जवाहर नगर पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी को उद्योग नगर अफोर्डेबल योजना से किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Feb 26, 2025 जवाहर नगर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित एक आरोपी को उद्योग नगर क्षेत्र की अफोर्डेबल योजना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।सीआई रामलक्ष्मण गुजर ने बुधवार सुबह 8 बजे बताया कि 15 फरवरी को बाल कल्याण समिति से मिली रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुरेश राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।पुलिस इस मामले में आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी।