शाहपुर: तिरंगा यात्रा में विधायक गंगा उइके ने हाथों में तिरंगा लेकर किया नगर भ्रमण, पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा
Shahpur, Betul | Aug 13, 2026 हर घर तिरंगा अभियान के तहत शाहपुर में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके सहित बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक शामिल हुए। विधायक गंगा उइके ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया और पूरे शहर का भ्रमण किया।