मंझनपुर: सैनी थाना क्षेत्र से चैन स्नैचिंग गैंग की अंतर्जनपदीय दो महिला सदस्य गिरफ्तार, दो फरार: एसपी
कौशांबी में एक महिला की सूझबूझ ने चैन स्नेचिंग करने वाले गैंग की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि शोर शराबा होने पर गैंग की सरगना समेत दो अन्य महिला सदस्य फरार होने में कामयाब हो गई। भुक्तभोगी महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुट गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों लुटेरी महिलाओं को थाने लेकर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।