बेगूसराय: बछवाड़ा थाना पुलिस ने झमटिया ढाला से खोए हुए 1 बच्चे को किया बरामद, SP ने दी जानकारी
बछवाड़ा थाना की पुलिस ने खोए हुए 01 बच्चे को झमटिया ढाला से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बछवाड़ा थाना को सूचना मिली की अंकित कुमार खो गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर बच्चे को बरामद किया है.