स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मंत्री रामनरेश सिंह का जयंती समारोह तथा एक शिक्षण संस्थान का वार्षिकोत्सव मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर के पास बुधवार को 12:30 बजे से मनाया गया। उद्घाटन करते हुए ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार ने कहा कि रामनरेश सिंह ने क्षेत्र के नवनिर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया था।अन्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की।