भीलवाड़ा: मानसून से पहले निगम का एक्शन: साईं बाबा मंदिर रोड पर निगम ने चलाया पीला पंजा, नालों-नालियों से हटाया अतिक्रमण
मानसून को देखते हुए नगर निगम अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर नालों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण तथा जल निकासी में बाधा बन रहे अवरोधों को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम ने आरके कॉलोनी स्थित साईं मंदिर रोड पर जेसीबी से कार्रवाई करते हुए नालों-नालियों पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया।