कोटवा: बड़हड़वा कला पश्चिमी पंचायत के मुशहरी टोला में शनिवार को एक महिला का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद, पुलिस जांच में जुटी
कोटवा थाना क्षेत्र के बड़हड़वा कला पश्चिमी पंचायत के मुशहरी टोला मे शनिवार एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल लेकर गई। थानाध्यक्ष करण कुमार ने बताया कि मौत के कारण का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। परिजन के द्वारा आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।