अशोकनगर जिले जेल के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ककराई गांव निवासी अजय पुत्र किशन आदिवासी उम्र 19 वर्ष बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात 2:30 ईसागढ़ से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान अशोकनगर जेल के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।