बरवाडीह प्रखण्ड के चुंगरू पंचायत अंतर्गत नावाडीह ग्राम में सड़क के किनारे अनिरुद्ध गिरी के घर के पास स्थित सोलर जल मीनार छह माह से बंद पड़ी हुई है। इससे ग्रामीणों को बढ़ती गर्मी में पेयजल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार के खराब होने की सूचना कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि को दी गई है लेकिन अभी तक ठीक नही की गई है।