कोंडागांव: कोंडागांव में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 13 लाख के इनामी दो नक्सली ढेर, एसपी वाय अक्षय कुमार ने की पुष्टि
नक्सली मुठभेड़ में कोंडागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें दो कुख्यात इनामी नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। वहीं आज बुधवार शाम 7बजे पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए नक्सलियों की पहचान की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलीयों पर 13 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था।