कोंडागांव: बनियागांव में शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे साइकिल सवार ग्रामीण को बाइक ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर हुई मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनियागांव में कल मंगलवार की रात लगभग 8 बजे एक गंभीर सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान बनियागांव के सरगीपारा निवासी माड़ी नेताम उम्र 52 वर्ष के रूप में की गई हैं। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार माड़ी नेताम अपने अन्य परिजन के साथ साइकिल के माध्यम से बनियागांव में ही शादी निमंत्रण देने गया था।