कोंडागांव: कोण्डागांव-नारायणपुर सीमा के किलम-बरगुम मरकामपाल में हुई मुठभेड़, ₹13 लाख के दो इनामी माओवादी मारे गए
कोण्डागांव जिले के किलम-बरगुम मरकामपाल क्षेत्र में मंगलवार शाम माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह क्षेत्र कोण्डागांव और नारायणपुर जिलों की सीमा पर स्थित है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें पूर्वी बस्तर डिवीजन के दो कुख्यात माओवादी मारे गए हैं। मारे गए माओवादियों की पहचान DVCM हलदर और ACM रामे के रूप में हुई है।