रांची: अंजुमन अस्पताल के आसपास मोबाइल चोरी की घटनाओं पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
रांची के अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के आसपास लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी थी। इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2026 को अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध को पकड़े जाने की सूचना मिली। इसके बाद लोअर बाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय आयुष गिरि के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का एक मोटोरोला मोबाइल, एक लेडीज बैग और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
एसएसपी के निर्देश पर बढ़ाई गई थी निगरानी
अस्पताल के आसपास लगातार मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक्रो की टीम को विशेष निगरानी रखने को कहा गया था।
इसी दौरान 10 अक्टूबर को अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में एक मोबाइल चोर के पकड़े जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना का सत्यापन करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई।
लोअर बाजार थाने में मामला दर्ज
इस मामले में लोअर बाजार थाना कांड संख्या 177/2026, दिनांक 10 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी शामिल
कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर बाड़ा, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद मुख्तार और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अस्पताल के आसपास चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद है। लोगों से अपील है कि अस्पताल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने मोबाइल, बैग और जरूरी दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।
#RanchiNews #JharkhandNews #RanchiPolice #MobileChori #AnjumanHospital #LowerBazarPolice #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #LatestNews #रांची #झारखंडन्यूज #मोबाइलचोरी #लोकतंत्रभारत #LoktantraBharat
Bariyatu, Latehar | Oct 11, 2026