
जिला अस्पताल में बढ़ा विवाद: नर्सिंग अधिकारियों ने निलंबन के खिलाफ खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की मांग 'निरंतर सेवा का मिला फल अपमान' का आरोप, सीसीटीवी जांच और कार्रवाई निरस्त करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी जिला चिकित्सालय डिंडौरी में मरीज के उपचार से जुड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। आपातकालीन कक्ष में भर्ती एक मरीज के उपचार के दौरान मिनरल वाटर का उपयोग किए जाने के वायरल वीडियो के बाद निलंबित की गई नर्सिंग ऑफिसर के समर्थन में जिला अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर पुनर्विचार और निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में नर्सिंग अधिकारियों ने कहा कि 22 जुलाई 2026 को आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में भर्ती मरीज के उपचार के दौरान चिकित्सक के निर्देशानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य किया गया था। उनका दावा है कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई, लेकिन बिना उनका पक्ष सुने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया, जिससे पूरे नर्सिंग स्टाफ का मनोबल प्रभावित हुआ है। नर्सिंग अधिकारियों ने मांग की है कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष पड़ताल कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उनका कहना है कि इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि उपचार चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुरूप किया गया था। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सिविल सर्जन द्वारा नर्सिंग स्टाफ को डॉक्टरों के निर्देश के बिना मरीजों का उपचार नहीं करने की बात कही गई, जबकि संबंधित उपचार चिकित्सक के निर्देश पर ही किया गया था। नर्सिंग अधिकारियों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायसंगत निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। गौरतलब है कि इस मामले में वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने संबंधित नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित किया था। अब नर्सिंग स्टाफ खुलकर उनके समर्थन में सामने आ गया है, जिससे जिला अस्पताल का यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। #Dindori #DistrictHospital #NursingStaff #Healthcare #MadhyaPradesh #HospitalControversy #BreakingNews #JansamparkDigital #MedicalNews #DindoriNews
Dindori, Dindori | Jul 26, 2026

दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में महिला मरीज के साथ गंदा खेल? सोशल मीडिया पर वायरल VIDEO से मचा बवाल! #DirtyGame #DaudnagarHospital #ViralVideo #SocialMediaOutrage #FemalePatient #HealthcareScandal #MedicalEthics #PatientRights #HospitalControversy #OutrageOnline #JusticeForPatients #HealthCareFail #EthicalStandards #PatientAbuse #PublicOutcry #AccountabilityInHealthcare #ShockingRevelation #ExposeTheTruth #HealthcareAwareness #SocialJustice #WomenInHealthcare #PatientSafety #ViralNews #TrendingNow #HealthcareReform #SpeakUpForPatients
Bihar, India | Jun 30, 2026

Samford Hospital Controversy Part-2 | Hospital Ke Baad Ab Peedit Paksh Ka Jawab | Ranchi News 2026 #SamfordHospital #RanchiNews #JharkhandNews #HospitalControversy #PeeditParivar PressConference Ranchi Jharkhand BreakingNews HindiNews LatestNews NewsUpdate MedicalNews HospitalNews PublicAwareness RanchiLive TrendingNews IndiaNews RanchiClubTV NewsAlert
Kanke, Ranchi | Jun 22, 2026

जिला अस्पताल में नर्स की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्ष पहुंचे थाने मुरैना। जिला अस्पताल में एक नर्स और मरीज के परिजनों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नर्स पर मरीज के अटेंडर को थप्पड़ मारने और ड्रिप की बोतल फेंककर मारने के आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया है और दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार हिंगोना कला निवासी राहुल डंडोतिया उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती था। राहुल के दोस्त निक्की डंडोतिया, कुशल प्रताप सिंह और अंकेश जोनवार उसे देखने अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि राहुल के हाथ में लगी ड्रिप खत्म हो चुकी थी और परिजन करीब 20 मिनट से नर्सिंग स्टाफ से बोतल बदलने का अनुरोध कर रहे थे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसी दौरान निक्की डंडोतिया ने नर्स से ड्रिप बदलने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर नर्स नाराज हो गई। जब निक्की ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो नर्स ने उसे थप्पड़ मार दिया और बाद में ड्रिप की बोतल फेंककर उसके चेहरे पर दे मारी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। वहीं दूसरी ओर नर्सिंग स्टाफ ने भी एकजुट होकर निक्की डंडोतिया और उसके साथियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। नर्सों की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत आवेदन दिया गया है। उधर राहुल डंडोतिया और उसके साथियों ने भी संबंधित नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को आवेदन सौंपा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Morena #DistrictHospital #NurseVideoViral #MorenaNews #MPNews #HospitalControversy #ViralVideo #KotwaliPolice #HealthcareNews
Morena Nagar, Morena | Jun 21, 2026

सेमफोर्ड अस्पताल पर बड़ा आरोप! इलाज या बिजनेस? परिजनों का बड़ा खुलासा! सेमफोर्ड अस्पताल पर बड़ा आरोप! इलाज या बिजनेस? परिजनों का बड़ा खुलासा! #SemfordHospital #RanchiNews #BreakingNews #JharkhandNews #ViralNews #HospitalControversy #TrendingNow #NewsUpdate #FBReels #ViralVideo
Bariyatu, Latehar | Jun 20, 2026