बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के परिवार परामर्श केंद्र में 3 पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण हुआ
रविवार दो बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पारिवारिक विवाद पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें 03 पत्रावलियों का सफल निस्तारण संभव हुआ, परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी एवं अन्य परिजनों के मध्य सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा व्यक्त किया गया, कि बीच किसी प्रकार का कोई मनमुटाव नहीं रह गया है।