बलरामपुर: थाना महराजगंज तराई पुलिस ने दुर्घटना मामले के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत एक सफलता हासिल हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय के पर्यवेक्षण में थाना महराजगंज तराई पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।