मुरैना नगर: प्रेमनगर में मजदूर की मौत: फैक्ट्री जाने निकला केशव नरुआ के पास मृत मिला, शराब सेवन की आशंका में जांच शुरू
मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी 32 वर्षीय केशव पुत्र बाबूलाल अटल ऑइल फैक्ट्री में मजदूरी करता था। गुरुवार को वह काम के लिए घर से निकला,लेकिन फैक्ट्री नहीं पहुंचा।बाद में उसका शव नरुआ के पास मिला।पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कि।