शहपुरा: नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया ध्वजारोहण
शहपुरा नगर का हृदय स्थल गांधी चौक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 9:00 बजे जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो ने पूरे आन और बान के साथ ध्वजारोहण किया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।दरअसल जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया और उसके उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया ।