कोतवाली क्षेत्र के बाईपास चौराहे पर रविवार सुबह सवारी भरने को लेकर दो ड्राइवरों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें मगहर तिवारी टोला निवासी रियाज अली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद में भर्ती कराया गया है। रियाज का आरोप है कि टेंपो चालक वाहिद ने चाभी की नोक से हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।