जहानाबाद: UPI फ्रॉड: जहानाबाद के निवासी के खाते से साइबर ठगों ने ₹53 हजार उड़ाए
जहानाबाद निवासी श्रवण चौधरी साइबर ठगी के शिकार हो गए। पीड़ित ने बताया कि यूपीआई के माध्यम से उनके इंडियन बैंक खाते से 53 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें फ्रॉड की जानकारी हुई। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए राशि वापस कराने और ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।