मलिहाबाद: गोहरामऊ में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर लोगों में हुई कहासुनी, पुलिसकर्मियों ने दी समझाइश
काकोरी में गोहरामऊ में पोलिंग बूथ के पास कहासुनी का मामला सामने आया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लोगों को समझाते हुए नजर आए और काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा भी वहां पर देखा गया। कहांसुनी किस कारण से हुई इसको लेकर फिलहाल जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। हालांकि मामले को लेकर लखनऊ कमिश्नरेट कार्यालय से स्थानीय पुलिस को एक्शन का निर्देश दिया गया है।