शिवपुरी नगर: नरवर थाना क्षेत्र में छत पर सो रही 16 वर्षीय किशोरी के साथ हुआ बलात्कार
शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक किशोरी आज गुरूवार की दोपहर ढाई बजे अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने जानकारी देते हुए बताया की वह छत पर सो रही थी। तभी गांव का ही लाला गुर्जर अपने साथियों के साथ आया और उसे पड़ोस की छत पर ले गया। जहां उसने अपने साथियों के सहयोग से उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।