शिवपुरी नगर: गर्ल्स स्कूल से अतिथि शिक्षक के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन करने वाले कर्मचारी नदारद, आवेदक हो रहे परेशान #janasamasya
गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल कोर्ट रोड़ पर अतिथि शिक्षक के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जा रहे हैं। जिसका लास्ट डेट कल 23 मई है। स्कूल में वेरिफिकेशन का टाइमिंग दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक चस्पा किया गया है। पर बीते कुछ दिनों से स्कूल में कोई भी कर्मचारी समय पर उपस्थिति नही हो रहे हैं। जिससे आवेदकों को भीषण गर्मी में काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ है।