दतिया नगर: दतिया: वार्ड में स्टाफ के बिना महिला ने बच्ची को जन्मा, अन्य महिलाओं ने कराई डिलीवरी, नर्स और डॉक्टर पर आरोप
दतिया जिला अस्पताल की मेटरनिटी विंग में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्टाफ की अनुपस्थिति में एक प्रसूता ने वार्ड के भीतर ही बच्ची को जन्म दे दिया। इस घटना का वीडियो रविवार सुबह करीब 09 बजे से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार सुंदरपुरा निवासी आकाश अहिरवार अपनी 22 वर्षीय पत्नी मुस्कान को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा होने भर्ती किया गया था।