बेगूसराय: NDA का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 15 फरवरी को होगा, वार्ड-42 शर्मा टोली में नगर विधायक ने की बैठक
15 फरवरी को एनडीए का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड- 42 शर्मा टोली में बुधवार की दोपहर 03:00 बजे नगर विधायक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ता संवाद किया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए नगर विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे.