बेगूसराय: जिला नियोजन कार्यालय द्वारा 15 से 27 फरवरी तक विभिन्न प्रखंडों में जॉब कैम्प का आयोजन, तैयारी पूरी
जिला नियोजनालय द्वारा 15 फरवरी से 27 फरवरी तक विभिन्न प्रखंड परिसर में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा. जहां सुरक्षा सुपरवाइजर के 50, सुरक्षा जवान के 320 एवं हाउस कीपिंग स्टॉप के 110 पदों पर बहाली होगी. जॉब कैम्प की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. यह बातें बुधवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही.