निज़ामाबाद: निजामाबाद बाजार में अनियंत्रित ट्रक ने मचाई तबाही, कई दुकानें और वाहन हुए क्षतिग्रस्त
निजामाबाद कस्बे में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने बाजार क्षेत्र में जमकर तबाही मचा दी। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे स्थित दर्जनों दुकानों के आगे के हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कई वाहनों को टक्कर मार दी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सबसे पहले थाना से चौकीदार ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे।