तांतनगर प्रखंड के रोलाडीह गांव में डोंका बारी का बैल की बिजली ट्रांसफार्मर मे सट जाने से करंट से मौत हो गई। शनिवार को अपराह्न 4 बजे बैल घास चरते चरते ट्रांसफार्मर जो जमीन से करीब दो फीट ऊंचाई पत्थर से निर्मित कर बने चबूतरा पर रखा गया है, के संपर्क में आ गया, जिससे करंट लगने के कारण बैल की मौत हो गई। घटना से बैल मालिक काफी आहत हो गया है।