चाईबासा: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में हुई व्यय कोषांग की समीक्षा बैठक
बैठक में उपायुक्त ने कहा अनुमति कोषांग द्वारा दिए जा रहे अनुमति के कार्यक्रम का संपूर्ण वीडियो रिकॉर्डिंग वीएसटी द्वारा अवश्य कराएं । इसके बाद वीवीटी टीम द्वारा वीडियो की जांच किए जाने के बाद एकाउंटिंग टीम द्वारा खर्च का आकलन किया जायेगा । जिला उपायुक्त के द्वारा वीएसटी टीम को निर्देश दिया कि कोई भी कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व वहां जाकर कार्यक्रम खत्म होने तक का टाइम और डेट के साथ संपूर्ण विडियो रिकॉर्डिंग करेंगे।