चाईबासा: रामनवमी जुलूस के दौरान पेन ड्राइव से ही बजाना होगा गाना, गाना बजाने से पूर्व लेनी होगी जिला प्रशासन से अनुमति
रामनवमी जुलूस के दौरान बजाने वाला गाना पेन ड्राइव की मदद से बजाना होगा। ऑनलाइन माध्यम यूट्यूब से नहीं । साथ ही पेन ड्राइव का एक कॉपी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी या संबंधित थाना को भी प्रेषित करना है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सरहुल और रामनवमी के अवसर पर निकल गए जुलूस का निगरानी ड्रोन कैमरे के मदद से करना सुनिश्चित करेंगे।