जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशन पर शनिवार को चाईबासा अवस्थित पिल्लई हाल के सभागार में स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभागार में में उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई।