चाईबासा: सिंहभूम लोकसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मंझगांव में विधायक निरल पुरती ने की बैठक
बैठक में विधायक ने कहा कि सिंहभूम लोकसभा से महागठबंधन का प्रत्याशी कांग्रेस का हो या झामुमो का हमें उसे जीत दिला कर संसद भेजना है । सभी झामुमो के कार्यकर्ता को अपना पूरा दम लगा कर इस चुनाव को जितना है। क्योंकि एक तरफ बड़ी ताकत हमारे हर अधिकार को खत्म करने के लिए खड़ी है। उन्होंने कहा प्रत्याशी की घोषणा जल्द हो जायेगी। बैठक में मझगांव विधानसभा के चारों प्रखंड के पंचायत अध्यक्ष व सचिव के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई गई । इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई, गोकुल पोलाई, धर्नुजय तिरिया, दिलवर हुसैन, मो. जरीफ, जैनुल आबेदिन, मो. फैयाज समेत अन्य मौजूद थे।