चाईबासा: ईद सरहुल एवं रामनवमी में विधि- व्यवस्था संधारण हेतु डीसी एसपी ने समाहरणालय में की बैठक
बैठक मे उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक का आयोजन कर जुलूस में सम्मिलित होने वाले सभी लाइसेंसी अखाड़े, गैर लाइसेंसी अखाड़े एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित कर शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे । साथ ही संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर उक्त स्थलों में विधि व्यवस्था से संबंधित अगर कोई मामला है, तो उसका निपटारा करना सुनिश्चित करेंगे।