बहादुरपुर: बहादुरपुर में घर में चोरी करने घुसे बदमाश, पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, मचा हड़कंप
अशोकनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहादुरपुर थाना पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दो शातिर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक बहादुरपुर निवासी जाहिद खान के घर में मंगलवार की देर रात चोरी का प्रयास किया जा रहा था।