कैराना: कैराना के झाड़खेड़ी गांव निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने बरामदगी की गुहार लगाई
Kairana, Shamli | Aug 11, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी प्रदीप कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया है कि आठ अगस्त की प्रातः करीब 11 बजे उनका भाई प्रवीण कुमार उर्फ बोबी गांव से कैराना की ओर गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा। काफी तलाश करने के बाद भी उनके भाई का कोई सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि उनका भाई एक पैर से दिव्यांग है और कृत्रिम अंग लगा है।