सिराथू: सिराथू पावर हाउस के पास रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, हाथ पर लिखा था 'धरमराज', शिनाख्त नहीं हुई
सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास, सिराथू पॉवर हाऊस के पास से गुजरने वाली दिल्ली हावड़ा रेलवे डीएफसी रेलवे लाइन पर सोमवार को एक लाश मिली है।युवक ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी।मृतक की शिनाख्त नहीं हुई लेकिन इसके दाहिने हाथ पर धरमराज लिखा हुआ था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। पुलिस जांच और पहचान करने में जुट गई है।