सिराथू: कोखराज इलाके के संदीपन गंगा घाट में गंगा नदी में समाया 14 वर्षीय किशोर, परिवार ने मिलने की आस लगाई
सोमवार सुबह कोखराज थाना इलाके के संदीपन गंगा घाट पर गंगा नदी में एक 14 वर्षीय किशोर समा गया है। किशोर के डूबने की सूचना पर गोताखोरों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी मिलने पर रोते बिलखते हुए परिजन गंगा किनारे बैठे हैं। और मिलने की आस लगाए हुए हैं। बताया जाता है कि भरवारी का रहने वाला आदित्य चौहान गंगा नदी में समा गया है।सर्च अभियान जारी है।