मधुबन : प्रखंड मुख्यालय स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने संचालित मनोकामना सेवा सदन नामक निजी नर्सिंग होम में बुधवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मधुबन निवासी मदनलाल राही की 24 वर्षीय पत्नी सपना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित स्वजनों ने नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर हंगामा किया।