भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को ककोड़ में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ककोड़ नगर पंचायत के चेयरमैन मोहित सिंघल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन मोहित सिंघल के आवास पर हुई, जहां भाजपा का ध्वज फहराया गया।