धौलपुर: महात्मा नंद की बगीची के पास रुपयों के लेन-देन को लेकर एक परिवार के बीच हुई लाठी-भाठा जंग, दोनों पक्षों के 5 लोग हुए घायल
कोतवाली थाना इलाके के महात्मा नंद की बगीची के पास सागर पाड़ा रोड पर मंगलवार को एक ही परिवार के बीच हुई जंग ने दो महिला सहित 5 जाने गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो पक्षों के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली थाने पर नामजद मामला दर्ज कराया गया है। जिसको लेकर कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी।