धौलपुर: तीर्थराज मचकुंड के मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड पर ऋषि पंचमी से शुरू हुए देवछठ मेले पर भगवान लाडली जगमोहन की मंगला आरती के बाद भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। लाखो की संख्या में श्रद्धालु मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश हरियाणा सहित राजस्थान से पहुंच रहे है। मचकुंड सरोवर में स्नान कर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई। लाडली जगमोहन की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई।