धौलपुर: फिर हुई चोरी- तसीमों में चोरों ने 2 घरों को बनाया निशाना
लाखों के जेवरात सहित नगदी चोरी
तसीमों ढाय में बीती रात्रि को चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया और दोनो घरों से 90 हजार की नगदी सहित लाखों रुपए के गहने चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार तसीमों ढाय निवासी भगवान दास कुशवाह पुत्र लाखन सिंह कुशवाह के परिवारीजन रविवार- सोमवार की रात बाहर के कमरे में सोए हुए थे। रात्रि में चोरों ने तसीमों स्टेडियम की ओर से घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम