धौलपुर: धौलपुर शहर जूझ रहा था जलबराब से विभिन्न कॉलोनीयों का सांसद ने किया निरीक्षण
धौलपुर। हाल ही में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने धौलपुर विधायक और सांसद के लापता होने के पोस्टर लगाने के साथ उनकी शव यात्रा निकाली थी। जिसके बाद करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ने धौलपुर पहुंचकर जल भराव वाले क्षेत्र का दौरा किया। जहां सांसद ने मौके पर कई विभागों की अधिकारियों को बुलाकर लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की निर्देश दिए।