आरा: ऋतिक सिंह के न्याय के लिए निकला कैंडल मार्च, मृतिका की मां बोली- 3 दिन हो गए, हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं
Arrah, Bhojpur | Nov 17, 2026 आरा शहर के मझौंवा देव नगर निवासी ऋतिक सिंह की हत्या में शामिल बदमाशों के एनकाउंटर और मृतक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च मझौंवा देव नगर से शुरू होकर पुरानी पुलिस लाइन, नगर निगम और डीडीसी कार्यालय होते हुए समाहरणालय पहुंचा। इसमें मृतक की मां समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।